Site icon Grand Gumber News

भैसाझार जंगल में अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार पूर्व रंजिश में लोहे की पाइप और लकड़ी के बेंत से की गई थी उपसरपंच की हत्या

रतनपुर थाना क्षेत्र के भैसाझार जंगल में मिले उपसरपंच के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों रंजीत और सुधीर खाण्डे को गिरफ्तार किया है। 4 दिसंबर को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 5 दिसंबर को जंगल में शव और मोटर साइकल मिलने पर जांच तेज की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश पर हत्या करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लोहे की पाइप, लकड़ी का बेंत और मोटर साइकल जब्त की है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बनी विशेष टीम FSL और डॉग स्कॉट की मदद से जांच जारी रखे हुए है और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version