Site icon Grand Gumber News

भोपाल से बिलासपुर ससुराल पहुंचे व्यक्ति से लूटपाट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वहीं एक की तलाश जारी।

भोपाल से बिलासपुर अपने ससुराल पहुंचे व्यक्ति से लूटपाट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी फरार है। तोरवा थाना के प्रभारी एसआई दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल निवासी प्रार्थी किशन यादव ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते 18 अगस्त को वे भोपाल से बिलासपुर पहुंचे और शाम 4:30 बजे अपने ससुराल बड़खदान जा रहे थे।

इसी बीच मुर्रा भट्ट के पास राहुल सोनकर और महेश डहरिया ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके पास रखें नगद 12,400 रु एवं मोबाइल और पैन कार्ड लूट लिया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की खोजबीन कर बुधवारी बाजार निवासी राहुल सोनकर को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से नगद 4,100 एवं मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। इस मामले में दूसरा आरोपी महेश डहरिया अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी खोजबीन की जा रही है।

Exit mobile version