Site icon Grand Gumber News

भोले भाले लोगों के साथ जमीन खरीद के नाम पर ठगी, 15 डिसमिल की जगह 2 एकड़ जमीन पर कब्जा।

भोले भाले ग्रामीणों को बहला फुसलाकर धोखे से अधिक जमीन विक्रय के कागजात पर साइन करा कर कम जमीन का पैसा दिया जा रहा है। बिल्डर और डेवलपर्स की आए दिन शिकायतें हो रही है, शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने पशुपति उद्योग एंड मिनरल प्राइवेट के संचालक शुभम अग्रवाल और साथी प्रीतम गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत थाने में दर्ज कराया हैं, मामला कोटा थाना के बेलगाना क्षेत्र के नवागांव का है, यहां रहने वाले पीला दास और उसकी पत्नी दोनों के नाम पर अलग-अलग जमीन थी।

बिल्डर ने 15 डिसमिल जमीन के नाम पर 2 एकड़ जमीन को हड़प लिया है। और उन्हें मात्र चार लाख रुपए ही दिए गए हैं, अपने ठगे जाने का अहसास होने पर अपनी जमीन वापस लेने शुभम गुप्ता के पास पहुंचे तो उन्होंने जमीन वापस करने से इनकार कर दिया, दंपति अपनी जमीन वापस लेने प्रशासन और थाने के चक्कर लगाने मजबूर हैं। प्रशासन से गुहार लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि हमारी जमीन बिल्डर से वापस दिलाई जाए और उस पर कार्यवाही की जाये।

Exit mobile version