Site icon Grand Gumber News

मंगलवार को कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन 2 घंटे की हुई आर्थिक नाकाबंदी, जमकर चले आरोप प्रत्यारोप के तीर नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं को बेवजह परेशान करने के साथ जंगलों की अवैध कटाई को लेकर कांग्रेस लामबंद हो गई है इसी के विरोध में मंगलवार को प्रदेश भर के सभी 33 जिलों में कांग्रेस पार्टी ने आर्थिक नाकेबंदी की बिलासपुर के सकरी पेंड्रीडीह बाईपास में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ जिसमें नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा चरणदास महंत सहित बिलासपुर जिले के वरिष्ठ नेता, विधायक शामिल हुए।

केंद्र और राज्य सरकारें अडानी को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए पूरी ताकत को झोंक दिए है, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के ही रात से हँसदेव अरण्य को काटना शुरू हो गया था, अब तमनार के जंगल को काटा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब तमनार गए और विधानसभा में प्रश्न लगाया तो उनके पुत्र को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

यही नहीं बस्तर प्राकृतिक संसाधन में परिपूर्ण है जहां दुर्लभ किस्म के खनिज संपदा है जैसे लिथियम ,यूरेनियम, लौह अयस्क,टीन, कोरण्डम ,लाल चंदन के पेड़ ,इन सभी पर अडानी की नजर लगी हुई है और भाजपा की सरकार उसके ही इशारे पर छत्तीसगढ़ में मौहाल बनाया जा रहा है, इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में आर्थिक नाकेबंदी की।

बिलासपुर के पेन्डरीडीह बाईपास के आर्थिक नाकेबंदी करते हुए 2 घंटे तक प्रदर्शन किया इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए वहीं बिलासपुर जिले के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मजदूरी विधायक दिलीप लहरिया भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए साथ ही पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इस चक्का जाम धरना प्रदर्शन में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार विपक्ष के नेताओ को षड्यंत्र पूर्वक फंसाना ,

उन्हें बदनाम और अपना स्वार्थ सिद्ध करना भाजपा की चरित्र बन गई है ,इसके पूर्व हेमन्त विश्व शरमा, अजित पवार,नारायण राणे, जैसे लोग आज भाजपा के साथ है क्योंकि ये नेता ईडी और सीबीआई के दबाव से टूट गए ,आज इनके केस या तो वापस हो गए या पेंडिंग कर दिया गया है जो स्पष्ट दर्शाता है कि किस तरह से विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस के इस आर्थिक नाकेबंदी धरना प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा के द्वारा भी इस पर पटाक्षेप करने की कोशिश की गई और प्रेस वार्ता के माध्यम से यह बताने की कोशिश भी की किस तरह से कांग्रेस के तमाम नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है

और अब जब इन पर कार्रवाई हो रही है तो यह इस तरह से जनता को परेशान कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार कार्रवाई के माध्यम से जो नजारा देखा जा रहा है वह स्पष्ट दर्शाता है कि कांग्रेस जो कह रही है उसमें कुछ तो सच्चाई है लेकिन आखिरी फैसला जनता का होता है और अब कांग्रेस जनता के बीच जाने का मन बनाकर आगे की रणनीति पर काम कर रही है।

Exit mobile version