Site icon Grand Gumber News

मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर सुबह से ही बिलासपुर कलेक्ट्रेट में गहमा गहमी का माहौल नजर आया।

मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर सुबह से ही बिलासपुर कलेक्ट्रेट में गहमा गहमी का माहौल नजर आया। भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने जहां अपना नामांकन जमा किया तो वहीं बसपा के अश्विनी रजक ने भी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा किया हैं।

हालांकि मंगलवार को भी नामांकन फार्म खरीदने का दौर जारी रहा और कई उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन फार्म खरीदने हैं हालांकि 18 अप्रैल को भाजपा और कांग्रेस के द्वारा नामांकन रैली निकालकर अधिकृत रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है। इसके अलावा मंगलवार को ही बिलासपुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर देवेंद्र यादव का बी फॉर्म भी जमा हुआ है।

Exit mobile version