Site icon Grand Gumber News

मंगलवार 4 जून को बिलासपुर सहित प्रदेश भर की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने रहेगी बंद।

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में 18 वीं लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और मंगलवार यानी 4 जून को मतगणना होनी है। इसलिए चार जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित किया गया है। इसका मतलब ये है कि मंगलवार 4 जून को बिलासपुर सहित प्रदेश भर की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने बंद रहेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्लब और बार में भी शराब परोसने पर पाबंदी लगाई गई है।लोकसभा चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया 11 रिटर्निंग अधिकारियों और 476 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में होगी। इस मतगणना में कुल 4362 मतगणना कर्मी शामिल होंगे।मतगणना की प्रक्रिया न्यूनतम 12 राउंड से लेकर अधिकतम 24 राउंड तक चलेगी। सबसे पहले, सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की जाएगी।

Exit mobile version