Site icon Grand Gumber News

मंगलसूत्र लुटेरे की एक और कारगुजारी उजागर, कुछ दिनों पहले की थी मोबाइल लूटपाट।

बीते दिनों थाना सिविल लाइन पुलिस ने चार चैन स्नेचरों को गिरफ्तार कर उनसे स्नेचिंग की 2 लाख रुपये कीमती सोने का मंगलसूत्र बरामद किया था। इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात ये रही कि उन्ही स्नेचरों में एक आरोपी तैयबा चौक निवासी शेख फैजुद्दीन से पुलिस ने कुछ दिनों पहले थाना सिरगिट्टी अंतर्गत लूटे गए 4 कीमती मोबाइल को भी बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए सीएसपी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 जुलाई की रात साढ़े तीन बजे विनोबानगर निवासी छात्र नवनीत सिंह अपने दोस्त उत्कर्ष सिंह, अक्षत सिंह, सृजन कहार के साथ कार से घूमने निकला था। तिफरा विष्णु चौक के पास आरोपी फैजुद्दीन ने हाथ दिखाकर कार रुकवाया और चाकू अड़ाकर चारों युवकों से मोबाइल लूट लिया था। लूटपाट के बाद पीड़ित युवक रिपोर्ट लिखाने सिरगिट्टी थाना गए थे। उस दौरान थाने से उनसे लिखित शिकायत लेकर लौटा दिया गया था। जब एक सप्ताह बाद 25 जुलाई को सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को पकड़कर मोबाइल बरामद किया तब सिरगिट्टी पुलिस ने नवनीत सिंह की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 309, 4 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Exit mobile version