Site icon Grand Gumber News

मंगला-कुदुदंण्ड में पुलिस का ‘प्रहार’, हथियार-शराब के साथ 11 बदमाश पकड़ाए सिविल लाइन थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला और कुदुदंण्ड इलाके में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

इस दौरान एक आरोपी से तलवारनुमा हथियार और दूसरे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई, जबकि 9 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के तहत कुदुदंड निवासी विक्की पात्रे से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार जब्त किया गया। वहीं धुरीपारा निवासी रितेश ध्रुव से आबकारी एक्ट के तहत 30 पाव देशी प्लेन शराब कुल 5.400 लीटर जब्त की गई।

अशांति फैलाने के इरादे से घूम रहे 9 अन्य बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिनमें कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पटेल, अभिषेक यादव उर्फ हिमांशु, रोहित सैनी, मुकेश यादव, कुनाल उईके, अंशुमन राव, अभिषेक एन्थोनी, धनराज पात्रे और पोषण टोंडर शामिल हैं। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version