Site icon Grand Gumber News

मंगला चौक स्थित मानव देवा द्वारा निःशुल्क में कराया जाता है प्रतिदिन 600 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन।

भूखे को भोजन कराने से बड़ा पुण्य नहीं है, समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जरूरतमंद और गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कई संस्थाएं हैं जो रात दिन गरीबों की मदद करती है। ऐसा ही मंगला चौक बायपास रोड पर मानव सेवा का एक स्टॉल है जहां 12 महीना गरीबों जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया जाता है। निशुल्क भोजन करने बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचते हैं, लॉकडाउन के समय यहां मटके में पानी भरकर पिलाने की शुरुआत की गई फिर धीरे से उन्हें दोने में खिचड़ी दिया गया।

व्यापारी आनंद अग्रवाल और सुधीर जैन जैसे समाज सेवकों ने भूखे को रोटी दिलाने के उद्देश्य से शुरू इस मिशन में अब शहर के बहुत सारे लोग जुड़ चुके हैं, जो दान देकर इसमें अपना सहयोग कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के दिन 2021 से शुरू इस अभियान में लोग अपने जन्मदिन वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर भोजन कराते हैं, प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रहती है यहां रोजाना 600 से 700 लोग भरपेट भोजन करते हैं।

Exit mobile version