Site icon Grand Gumber News

मंगला निवासी ऑटो चालक पत्नी के सामने ही 15 वर्षी बेटी के साथ करता था दुष्कर्म, दंपत्ति गिरफ्तार।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक कुकर्मी पिता ने सारी हदें पार कर दी। जो अपनी ही नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करता रहा। आपको बता दे कि धुरी पारा मंगला निवासी 15 साल की युवती से उसका ही पिता अपनी पत्नी के सामने लगातार दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्मी पिता की शिकायत नाबालिग ने सिविल लाइन थाने मे की जिसके बाद दुष्कर्मी पिता और साथ देने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पिता ऑटो चालक है जो आए दिन अपनी ही पत्नी के सामने 15 साल की बेटी का शारीरिक शोषण करता था। इस पुरे घटना की जानकारी पीड़िता की माँ को थी। इसके बावजूद भी पीड़िता की माँ ने अपने पति को रोकने का प्रयास भी नहीं किया। ना ही इस घटना की जानकारी थाने मे दी। पिता की क्रूरता से तंग आकर पीड़िता ने सिविल लाइन जाकर इस मामले की शिकायत की, जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी पिता और मां के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version