
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काऊंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हनुमंत साहू के बिलासपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष शाहिद रजा एवं जिला महासचिव संदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सचिव राजकुमार बर्मन, सचिव राम बेरिया, सह सचिव सनोज बेरिया, सह सचिव चंदू यादव, अमर समुद्र सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रदेश और जिला स्तर पर मजदूरों के साथ हो रहे शोषण तथा उनकी विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। श्रमिकों को उचित वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के विषय में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

पदाधिकारियों ने जमीनी स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।प्रदेश अध्यक्ष श्री हनुमंत साहू ने स्पष्ट कहा कि मजदूर हित की हर लड़ाई यूनियन की लड़ाई है और श्रमिकों की हर समस्या संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा और सभी पदाधिकारी मिलकर श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।श्री साहू ने बिलासपुर जिला इकाई की सक्रियता और चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष शाहिद रजा एवं जिला महासचिव संदीप कुमार सहित पूरी कार्यकारिणी की प्रशंसा की। उन्होंने हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि संगठन की मजबूती ही मजदूरों की ताकत है। इस दौरान शाहिद रजा द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया।




