Site icon Grand Gumber News

मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, उत्साह के साथ शामिल हुए युवा ,पिछले दो दिनों से शहर में जारी है मटकी फोड़ कार्यक्रम…

बिलासपुर— श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम पिछले दो दिनों से लगातार शहर में देखी जा रही है युवाओं की टोली गली मोहल्लों के साथ मुखी मार्गों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन कर खुशियां और वन के साथ त्यौहार को मना रही है इसी कड़ी में तोरवा विवेकानंद नगर में भी युवाओं की टोली ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया इस मौके पर मोहल्ले के युवाओं ने समूह में एकत्र होकर मटकी फोड़ा तो इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिकमय माहौल नजर आया इस मौके पर उपस्थित युवाओं और लोगों ने कहा कि हर साल इसी तरह से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्साह के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होता है जिसमें सभी लोग सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

Exit mobile version