Site icon Grand Gumber News

मड़वा के अटल बिहारी विद्युत प्लांट में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

जांजगीर चांम्पा अटल बिहारी विद्युत प्लांट मड़वा में तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ प्लांट परिसर के वॉच टावर नंबर 5 के पास दिखाई दिया। आज दोपहर एक निजी सुरक्षाकर्मी ने भी तेंदुए को देखने की पुष्टि की, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन घने इलाके और अंधेरे के कारण तेंदुए का पता नहीं चल सका। फिलहाल टीम ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और सुबह होते ही फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

Exit mobile version