Site icon Grand Gumber News

मतगणना से ठीक पहले बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर ही उठाए सवाल, कहा आयोग भाजपा के लिए कर रहा काम।

2024 के लोकसभा चुनाव की मतगणना के ठीक दो दिन पहले बिलासपुर में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत कर पक्षपात पूर्ण काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दस्तावेज और प्रारूप 17C के आंकड़ों में भिन्नता है। कई मशीनों के नंबर भी अलग हैं और कुछ मशीनों के नंबर ही उपलब्ध नहीं कराए गए है। लोकसभा के 2251 में से 611 मतदान केंद्रो में इस तरह की गड़बड़ी का आरोप उन्होंने लगाया है। ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग को आवेदन लिख कर इन गड़बड़ियों पर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन आयोग की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग इस बात की जानकारी छुपाना चाहता है। भाजपा का कहना है कि यह उनकी खीझ हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस की बुरी तरह हार देखकर बौखलाहट में वे तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

Exit mobile version