Site icon Grand Gumber News

मतदान होने के दूसरे ही दिन रेलवे प्रशासन ने भारत माता स्कूल के बगल से जाने वाली सड़क को दोबारा बंद किया।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के दूसरे ही दिन रेलवे प्रशासन ने भारत माता स्कूल के बगल से जाने वाली सड़क को फिर से बंद कर दिया है। भारत माता स्कूल के बगल में जिस सड़क को बंद किया गया है उसके कारण स्कूली बच्चे रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क पर सीधे निकलते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रेल प्रशासन आम नागरिकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सड़कों को लगातार बंद कर रहा है। जिससे आम जनमानस में नाराजगी देखी जा रही है। इससे लोगों को घूम कर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई थी। साथ ही इसकी प्रतिलिपियां राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त एवं केंद्रीय चुनाव आयुक्त तथा रेलवे अध्यक्ष को दी गई थी। स्थानीय विधायक सहित तमाम हस्तक्षेपों के कारण एवं आचार संहिता उल्लंघन के मद्देनजर इस मार्ग को मतदान तिथि तक खोल दिया गया था। परंतु रेल प्रशासन ने इसे पुनः बंद कर दिया है। जिस स्कूल बच्चे और स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं।

Exit mobile version