Site icon Grand Gumber News

मधुबन स्थित मकान में सो रहे दंपति के घर में घुसकर गलत इरादे से छेड़खानी करने वाला आरोपी शिवा वर्मा गिरफ्तार।

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत मधुबन स्थित मकान में सो रहे दंपति के घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी कोतवाली प्रभारी एसआर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि दयाल बन्द मधुबन निवासी शिवा वर्मा के द्वारा बीती रात्रि सो रहे दंपति के घर में घुसकर गलत इरादे से छेड़खानी किया गया था। इसकी शिकायत दंपति के द्वारा थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित होकर की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध छेड़खानी जैसे गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version