Site icon Grand Gumber News

मधुमक्खियों के हमले में फंसे युवकों को पुलिस जवान ने बचाया साहसिक कार्य पर प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा सम्मानित

थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम रूडूकेला में मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के 6–7 युवकों को रायगढ़ पुलिस के प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना 29 जनवरी की है, जब कबड्डी खेलने जा रहे युवकों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा मौके पर पहुंचे, मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया और ग्रामीणों की मदद से घायलों को लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया। इस साहसिक और मानवतापूर्ण कार्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version