35.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

मनरेगा में बिलासपुर अव्वलमानव दिवस सृजन में प्रदेश में प्रथम

मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने में बिलासपुर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को मिले 40.30 लाख मानव दिवस लक्ष्य के मुकाबले अब तक 32.30 लाख मानव दिवस सृजित किए गए, जो 80 प्रतिशत उपलब्धि है। अब तक 83,609 परिवारों के 1,37,423 श्रमिकों को रोजगार देकर 7,861.38 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान किया गया है।

जिले में जल संरक्षण और सामुदायिक विकास को प्राथमिकता देते हुए रिचार्ज पिट, चेकडैम, तालाब निर्माण, कूप निर्माण, कच्ची नाली, डबरी और तालाब गहरीकरण जैसे कार्य किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, आंगनबाड़ी भवन और पंचायत भवन निर्माण जैसे कार्य भी मनरेगा के तहत संपन्न हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles