प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रीगण, विधायक और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में प्राकृतिक आपदाओं में देशवासियों की एकजुटता को भारत की असली ताकत बताया। उन्होंने युवाओं से खेलकूद में सक्रिय भागीदारी कर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बढ़ाने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘मन की बात’ हर माह नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान हुए समझौते से कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए। उन्होंने सामूहिक जनभागीदारी से राज्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
