Site icon Grand Gumber News

मरवाही में शांति और सुरक्षा का संदेश देता फ्लैग मार्च त्यौहारों को सौहार्द और कानून व्यवस्था संग मनाने की अपील

मरवाही में नवरात्रि की सप्तमी और दशहरा पर्व के मद्देनज़र प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम निकिता मरकाम और एसडीओपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में निकले इस मार्च में थाना प्रभारी सनीप रात्रे, तहसीलदार राजेंद्र कुमार, पुलिस बल और कोटवार शामिल रहे।मुख्य बाजार और संवेदनशील इलाकों से गुजरे इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना जगाना और शांति-सौहार्द का संदेश देना रहा। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने और यातायात नियमों के पालन की अपील की, साथ ही पर्वों को मिलजुलकर मनाने का आग्रह किया।

Exit mobile version