Site icon Grand Gumber News

मरवाही में हाथियों की धमक ग्रामीणों में दहशत,वन विभाग की टीम सक्रिय

मरवाही वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र से भटककर लगभग 10 हाथियों का झुंड मरवाही इलाके में प्रवेश कर गया है। यह झुंड फिलहाल कटरा और बेलझिरिया गांव के आसपास के जंगलों में डेरा डाले हुए है।हाथियों की गतिविधियों से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात्रि के समय जंगल या खेतों की ओर न जाएं। विभाग ने रात्रिकालीन गश्त तेज कर दी है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या फसल नुकसान से बचाव किया जा सके।

Exit mobile version