Site icon Grand Gumber News

मरीन ड्राइव के विरोध में उतरे प्रवासी और प्रतिनिधि, किया मंत्री बंगले का घेराव,पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोका ,जमकर हुई बहसबाजी

मरिन ड्राइव निर्माण से प्रभावित वार्डवासी कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री ओपी चौधरी का बंगला घेराव करने पहुंच रहे थे किसी बीच पुलिस ने उन्हेंपुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया जिसकी वजह से रहवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के सामने ही जमकर नारेबाजी की।इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से रायगढ़ प्रशासन केलो नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण कर रही है लेकिन इसमें नदी किनारे बसे कई लोगों के मकान जद में आ रहे हैं ऐसेमें अब जनप्रतिनिधि और रहवासी इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध के स्वर उत्पन्न कर रहे हैं तो वही मंत्री के बंगले का घेराव करने के साथ आने वाले समय में यह प्रदर्शन और उग्र होने की उम्मीद है

Exit mobile version