Site icon Grand Gumber News

मल्टीपरपज स्कूल में आयोजित न्योता भोज में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद तोखन साहू, बच्चों के साथ किया भोजन।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शनिवार को मल्टीपरपज स्कूल गांधी चौक में स्कूली बच्चों के न्योता भोज में शामिल हुए। उन्होंने बड़े स्नेह से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित न्योता भोज में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और निगम आयुक्त अमित कुमार शामिल हुए।

सभी नेताओं ने बच्चों को पूड़ी, पुलाव, पापड़, चटनी और केला परोसा। उन्होने नन्हें बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया और उनके साथ लाइन में बैठकर भोजन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने न्योता भोज के दौरान बड़ी आत्मीयता और सहजता से बच्चों से बात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में न्योता भोज अभियान चलाया है। यह प्रेरणा देने वाली योजना है। इससे बच्चों को सामूहिक रूप से भोजन करने का अवसर मिल रहा है। न्योता भोज में पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे।

Exit mobile version