Site icon Grand Gumber News

मल्हार में चाकूबाजी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के पैसे न देने पर बटनदार चाकू से किया हमला

चौकी मल्हार, थाना मस्तुरी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुमित सिंह ठाकुर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी, रकम नहीं मिलने पर गाली गलौच करते हुए बटनदार चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अमन सिंह ठाकुर के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। घायल को उपचार हेतु सीएचसी मस्तुरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने शार्प ऑब्जेक्ट से चोट की पुष्टि की है।पुलिस ने विवेचना के दौरान ग्राम पकरिया से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू एवं बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।बीएनएस की धारा के साथ आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना में शामिल दूसरा आरोपी अभय सिंह ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Exit mobile version