
मल्हार क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी भव्य मेले की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन अवैध चखना दुकानों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। मेले से पहले भी इन दुकानों के खुलेआम संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में मेले के दौरान इन्हीं दुकानों के आसपास नशे की हालत में चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद भी प्रशासन ने स्थायी समाधान नहीं किया। इसके बावजूद लंबे समय से अवैध रूप से चखना दुकानें संचालित होती रही हैं।आरोप है कि इन दुकानों पर अंकुश नहीं लगने से कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति फिर से बिगड़ सकती है।अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि मेले से पहले अवैध दुकानों को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।




