Site icon Grand Gumber News

सड़क पर मवेशियों का बसेरा, शहरवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी, योजनाएं कागजी मात्र।

प्रदेश सरकार ने नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को करोड़ों रुपए सड़क बनाने के लिए दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद लोगों को बदहाल सड़कों पर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।वहीं दूसरी तरफ मुख्य सड़कों पर मवेशियों का जमघट लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है और वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर पालिका द्वारा इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं और मवेशियों की जान जा रही है। गत महीनों में नगर पालिका ने बेघर पशुओं का धरपकड़ अभियान चलाया था, जिसे कुछ ही दिनों में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। शहर की मुख्य सड़कों पर दिन-रात मवेशियों का जमघट लगा रहता है।

वही बिलासपुर के तारबाहर अंडर ब्रिज के अंदर मवेशियों ने अपना अड्डा बनाकर रखा है। प्रतिदिन करीब 45 से 50 मवेशी अंडर ब्रिज के अंदर बैठे नजर आते हैं। जिससे यातायात बाधित होती है।वहां से गुजरने वाले राहगीरों का कहना है कि यहां मवेशियों का अड्डा बन गया है। जिसकी वजह से कई बार एक्सीडेंट होने का भी खतरा रहा है। साथ ही गंदगी भी फैल रही है और इससे मवेशियों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जरूरी है कि मवेशियों को पकड़ा जाए क्योंकि वे सड़क पर बैठकर दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते हैं। इसलिए इसकी उचित व्यवस्थापन की जानी चाहिए।

Exit mobile version