Site icon Grand Gumber News

मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकारी में बाहर खेल रहे बच्चे पर एक पागल कुत्ते ने किया हमला, सिम्स में इलाज जारी।

मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकारी में बाहर खेल रहे बच्चे पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। पागल कुत्ते के हमले से बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद बच्चों के परिजन बच्चे को मस्तूरी के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत देखकर बच्चे को सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।बच्चे की बड़ी मां ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवम सोनवानी रविवार की सुबह ग्राम टिकारी में घर के बाहर खेल रहा था।इसी बीच एक पागल कुत्ते ने बच्चों पर बुरी तरह से हमला कर दिया।

कुत्ते के हमले में शिवम सोनवानी बुरी तरह घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए वे लोग सिम्स लेकर पहुंचे हैं। घायल बच्चे की मां ने बताया कि पागल कुत्ता इसके पहले भी गांव के तकरीबन आधे दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है। इसकी सूचना भी ग्राम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को है। बावजूद वे पागल कुत्ते को लेकर किसी तरह की कोई पहल नहीं कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि अब इस घटना के बाद से ग्राम टिकारी में दहशत का माहौल बन गया है।

Exit mobile version