Site icon Grand Gumber News

मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमडीह प्राथमिक शाला के छत का प्लास्टर गिर गया है।इस घटना की शिकार एक स्कूली बच्ची हो गई ।

मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमडीह प्राथमिक शाला के छत का प्लास्टर गिर गया है।इस घटना की शिकार एक स्कूली बच्ची हो गई ।

वहीं अन्य बच्चे बाल-बाल बचे।बताया जा रहा है कि जब घटना घटी उस समय क्लासरूम में सभी बच्चे मौजूद थे।घटना के बाद कक्षा में मौजूद छात्रों के बीच अफरातफरी मच गयी।जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में छात्रा को सामान्य चोट आई है । स्कूल में इस तरह की जर्जर छत के चलते और बड़ी घटना हो सकती थी।घटना की जानकारी लेने जी न्यूज की टीम शिक्षा विभाग के कार्यालय भी पहुंची जहां अपने दफ्तर से जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू,,सहायक संचालक पी दाशरथी व डॉ अजय कौशिक नदारद मिले।

Exit mobile version