31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

मस्तूरी-मल्हार रोड पर गड्ढों का गुस्सा जर्जर सड़क से तंग ग्रामीणों ने एक घंटे रोका हाईवे,10 साल से नहीं हुआ पुनर्निर्माण, मरम्मत के आश्वासन पर खत्म हुआ विरोध…

बिलासपुर :- बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को मस्तूरी-मल्हार मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय बुढीखार के पास सुबह 12 बजे से 1 बजे तक चक्काजाम किया। करीब सात ग्राम पंचायतों के लोग तेज धूप में सड़क पर उतर आए, जिससे हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आरोप है कि सड़क की स्वीकृति के बावजूद दस साल से इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ और बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं।ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, कई सरपंच और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जर्जर सड़क के गड्ढों ने पैदल चलना भी मुश्किल बना दिया है।चक्काजाम में स्कूली बसें भी फंसीं और बच्चे धूप में आधे घंटे तक परेशान रहे। पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीओपी लालचंद मोहल्ले और थाना प्रभारियों ने स्थिति को संभाला, वहीं तहसीलदार जयंती देवांगन व नायब तहसीलदार रोशन साहू ने संवाद कर प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश की।पीएम ग्रामीण सड़क योजना के ईई एल. ईक्का और सब-इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि अगले दिन से गड्ढों में डब्ल्यूबीएम व मुरुम डालकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाएगा और राशि स्वीकृत होते ही सड़क का पूर्ण नवीनीकरण किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दोपहर 1 बजे चक्काजाम समाप्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles