Site icon Grand Gumber News

मस्तूरी में जुए के खिलाफ कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, 7500 रुपये बरामद

मस्तूरी क्षेत्र में लगातार जुआ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पेंडरी में सार्वजनिक जगह पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे । पुलिस के हाथ 6 जुआरी लगे, जिनके पास से 7500 रुपये तथा ताश पत्ती बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने राजेश पात्रे, गणेशाराम केवट, कोमल यादव, शाहिद खांडेकर, रामकुमार यादव और दीपक निषाद के खिलाफ कार्रवाई की है।

Exit mobile version