Site icon Grand Gumber News

मस्तूरी में मिली युवती की लाश की हुई पहचान, खैरागढ़ की निकली मृतिकागुमशुदगी से जुड़ा मामला, हत्या या आत्महत्या—जांच में जुटी पुलिस

मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतिका की पहचान खैरागढ़ निवासी के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। शव मिलने के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी और पहचान के प्रयास किए जा रहे थे।सोशल मीडिया पर युवती के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद खैरागढ़ पुलिस ने मस्तूरी पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान थाना प्रभारी ने युवती की शिनाख्त की पुष्टि की, जिसके बाद खैरागढ़ पुलिस टीम मस्तूरी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।मंगलवार को खैरागढ़ पुलिस शव को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। फिलहाल मामले की जांच खैरागढ़ पुलिस कर रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Exit mobile version