Site icon Grand Gumber News

मस्तूरी विधानसभा के मचखंडा रहवासी काफी वक्त से राशन कार्ड की समस्या से परेशान, कलेक्टर से समक्ष रखी अपनी मांग।

मस्तूरी विधानसभा के सीपत ब्लॉक के मचखंडा में पिछले काफी समय से रहवासी राशन कार्ड की समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल मचखंडा के रहवासी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, उनकी मांग थी कि उन्हें जो राशन दुकान आवंटित किया गया है, वह उनके निवास से काफी दूर है। वह लगातार राशन दुकान को ग्राम में बनाने की मांग जनप्रतिनिधियों से कर रहे हैं। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं होने पर अब यह सभी ग्रामीण जिला मुख्यालय कलेक्टर के पास पहुंचे हैं, उनका मानना है कि कलेक्टर से गुहार लगाने के बाद उम्मीद है कि उनकी समस्या का निदान होगा। मौजूदा समय में उन्हें राशन लेने के लिए 5 किलोमीटर दूर जाना होता है, जिससे उन्हें बेहद समस्या हो रही है। अगर इस राशन दुकान को उनके ग्राम में शिफ्ट कर दिया जाए तो उन्हें सुविधा होगी।

Exit mobile version