Site icon Grand Gumber News

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के दर्जनों बार कलेक्ट्रेट का काट चुकी है चक्कर, फिर भी प्रशासन से नहीं मिला लाभ।

महिला सम्मान के लिए साय सरकार द्वारा प्रतिमाह 21 वर्ष पूरी कर चुकी विवाहित महिलाओं को सम्मान देती है, सम्मान निधि के रूप में हर माह ₹1000 दिया जाता है, जिसका क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं जो आज भी महतारी वंदन की राशि के लिए भटक रही है, शुक्रवार को कलेक्टर से मिलकर महतारी वंदन की राशि दिलाने महिलाएं पहुंची, हितग्राही का कहना है कि ना तो उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है और ना ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, राशि की मांग को लेकर दर्जनों बार जिला प्रशासन के चक्कर काट आवेदन दे चुकी है, उसके बावजूद भी अब तक उसे कोई सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए राशि दिलाने मांग की है।

Exit mobile version