Site icon Grand Gumber News

महमंद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल, CCTV फुटेज वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

सिरगिटी मार्ग पर महमंद गांव के पास तेज रफ्तार सफेद टोयोटा ग्लैंजा कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सामने से आ रही दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। पूरा हादसा पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपी निषाद अपने साथी रोहित निषाद के साथ गांव की ओर पैदल जा रहा था, तभी कार क्रमांक CG 10 AX 2840 के चालक जो पुलिस वाले बताए जा रहे है उसके द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि साथ चल रही महिलाएं और बच्चे चपेट में आने से बच गए।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार को जप्त कर आरोपी पुलिस चालक के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरसिवा भटगांव से सिरगिटी लौट रहा था और महमंद के पास झपकी लगने से वाहन अनियंत्रित हो गया।पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उनका इलाज कराया।वहीं कार चालक की कार जब्ती कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version