Site icon Grand Gumber News

महाकाल के दर्शन के लिए गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर पर बोला धावा, रतनपुर में ढाई लाख की चोरी।

रतनपुर के गांधीनगर वार्ड क्रमांक 1 महामाया कॉलेज के पास मेन रोड में रहने वाले अमितेंद्र तिवारी का पूरा परिवार महाकाल के दर्शन के लिए 19 तारीख को उज्जैन गया हुआ था। सोमवार को जब वे लौटे तो घर के सामने का हिस्सा सामान्य नजर आया। ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि सभी कमरों में सामान बिखरे पड़े हैं और अलमारी खुला हुआ है। जांच करने पर पता चला कि मकान के पीछे के दरवाजे से चोर अंदर घुसे थे, जो अलमारी में रखे 4 तोला सोना, 50 तोला चांदी, लैपटॉप, तीन मोबाइल और कुछ नगद रकम ले गए है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरो ने करीब ढाई लाख रुपए की चोरी की है। अमितेंद्र तिवारी ने चोरी की रिपोर्ट रतनपुर थाने में की है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से रतनपुर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version