Site icon Grand Gumber News

महानगरों के तर्ज पर अब बिलासपुर में मोपका चौक से सीएमडी चौक तक नए इन्नोवेटिव काम के तहत् गैस पाइपलाइन बिछाने का काम प्रारंभ।

महानगरों की तर्ज पर अब बिलासपुर में भी नए-नए इन्नोवेटिव काम किया जा रहे हैं बिलासपुर के कुछ इलाकों में गैस की पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। आने वाले समय में बार-बार सिलेंडर भरवाने के झंझट से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि गैस की यह पाइपलाइन सीधा लोगों के घरों तक पहुंचेगी। जैसे पानी की पाइपलाइन में नल चालू करने से पानी आ जाता है वैसे ही गैस की पाइपलाइन होगी और उस पाइपलाइन से घरों में गैस की आपूर्ति की जाएगी।

पहले चरण में मोपका चौक से सीएमडी चौक तक यह पाइपलाइन बिछाई जा रही है। सड़क के नीचे लगने वाली में पाइप लाइन में 8 इंच का मोटा पाइप लगाया जा रहा है और घरों में जो पाइप पहुंचेगा वह 4 इंच का पतला पाइप होगा। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में भी इस सुविधा का जिक्र किया गया है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार अपने भाषणों में इसे क्रांतिकारी कदम बता चुके हैं, इससे न केवल आसानी से घर पर ही एलपीजी गैस उपलब्ध होगी बल्कि यह सस्ती भी पड़ेगी।

Exit mobile version