Site icon Grand Gumber News

महानदी से अवैध रेत उत्खनन करते 6 आरोपी गिरफ्तार रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त, खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

थाना कसडोल ने महानदी पुल के पास घेराबंदी कर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा महानदी से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी को मौके से पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान रेत से भरे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Exit mobile version