Site icon Grand Gumber News

महान भारतीय विचारक और समाज सुधारक “महात्मा ज्योतिबा फुले” की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा विचार गोष्टी का आयोजन।

19वीं सदी के महान भारतीय विचारक और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा विचार गोष्टी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही भाजपा द्वारा लोगो से मिलने का दौर भी शुरू हो गया हैं। भाजपा बूथ स्तर पर बैठक कर लोगों को सरकार की योजना से जोड रही है। बूथ, मंडल स्तर पर विभिन्न आयोजन कर बैठक के जरिये लोगों से सरकार के संबंध में राय ले रही है, चाय पर चर्चा, नुक्कड़ सभा जैसे कार्यक्रम के कर भाजपा लोगों को साधने जुटी हुई है।

इसी कड़ी में ज्योतिबा फुले की जयंती पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि जन जन तक लोगों को उनकी अधिकारों और भारतीय जनता पार्टी के विचारों से अवगत कराया जा रहा है, जिसे लेकर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी प्रकल्पों को जिम्मेदारी दी गई हैं, जो बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने प्रयास कर रहे है।

Exit mobile version