Site icon Grand Gumber News

महापौर के निरीक्षण में दिखी सफाई की अव्यवस्था, कंपनी को दी गई चेतावनी,नाली के ऊपर बने अतिक्रमण को हटाने महापौर ने दिए निर्देश

एक बार फिर महापौर वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने प्रतिदिन सुबह वार्डों की भ्रमण में निकल रही है ।जोन क्र 3 के वार्ड 21 देवी विकास नगर में निरिक्षण के दौरान जगह जगह झाड़ू लगाकर कचरे को नहीं उठाने पर महापौर ने लायंस कम्पनी के सुपरवाइजर को चेतावनी दी और निर्देश दिए कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तत्काल कचरे को उठाकर सफाई व्यवस्था में विशेष ध्यान दें वही कॉलोनी वासियों ने महापौर से मांग की की रेलवे लाइन से असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगे रहता है आए दिन चोरी होते है,यहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा देने से कॉलोनी में रहने वाले की सुरक्षा हो सकेगी।

महापौर ने जोन कमिश्नर को निर्देश दिए कि जगह की नाप कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण करे,ताकि चोरी होने की घटनाए को रोका जा सके ।इसी तरह से नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17 में निरीक्षण के दौरान छ ग गृह निर्माण मंडल के आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों के द्वारा नाली में अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था। जिससे नाली की सफाई नहीं हो पा थी।महापौर ने जोन के इंजीनियर को निर्देश देकर तत्काल अतिक्रमण को हटाकर नाली का निर्माण कराने को कहा। वहीं गृह निर्माण मंडल के द्वारा बनाये गये सामुदायिक भवन की हालत देख कर महापौर ने कहा की छ ग गृह निर्माण मण्डल सामुदायिक भवन का रखरखाव नहीं कर पा रही है तो जोन कमिश्नर गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों से चर्चा कर नगर निगम को अपने हैण्ड ओवर में लेने पत्र प्रेषित करे।ताकि वहां के नागरिकों को छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम सामुदायिक भवन में होते रहे।

Exit mobile version