Site icon Grand Gumber News

महापौर ने वार्डों का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर दिए निर्देश, नालियों में जलभराव देख अधिकारियों को दिए सुधार के आदेश

बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने वार्ड क्रमांक 54, 55 और 58 में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़कों, नालियों और पेयजल व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर नलों से पानी बहते हुए देखकर महापौर ने जोन कमिश्नर को तत्काल नल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

वहीं वार्ड क्रमांक 55 में नाली की ऊँचाई अधिक होने के कारण घरों की पानी निकासी बाधित हो रही थी, जिससे नाली में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस पर महापौर ने तत्काल नाली की लेबलिंग और सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएँ सुचारू रूप से उपलब्ध हों और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version