Site icon Grand Gumber News

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया बिलासपुर-रायगढ़ रेलखंड का निरीक्षण संरक्षा सेमिनार में दिए जिम्मेदारी व तकनीकी दक्षता से कार्य करने के निर्देश

एसईसीआर के जीएम तरुण प्रकाश ने बिलासपुर रायगढ़ रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नलिंग सिस्टम, ब्रिज, समपार फाटक और क्रॉसिंग पॉइंट्स की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गति प्रतिबंधों, संरक्षा मानकों और परिचालन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को नियमित सतर्कता और रखरखाव पर जोर देने के निर्देश दिए।रायगढ़ रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित SPAD से बचाव विषयक संरक्षा सेमिनार में महाप्रबंधक विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। सेमिनार में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड तथा सिग्नल और पथ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।श्री प्रकाश ने कर्मचारियों को नवीन तकनीकों का उपयोग कर दक्षता बढ़ाने और दुर्घटनारहित संचालन सुनिश्चित करने की सलाह दी।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रायगढ़ स्टेशन के रनिंग रूम, क्रू लॉबी, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर का भी अवलोकन किया।उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं के उन्नयन कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं,ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इसके साथ ही महाप्रबंधक ने चक्रधर नगर में निर्माणाधीन हट ब्लॉक केबिन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने कार्य की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version