Site icon Grand Gumber News

महामाया मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला सुमित निषाद उर्फ हड्डी गिरफ्तार।

रतनपुर महामाया मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर खमतराई रायपुर निवासी सुमित निषाद उर्फ हड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भेड़ीमुड़ा रतनपुर निवासी रूपेश कुमार कश्यप 14 मई की दोपहर अपने मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 x 9013 को महामाया मंदिर परिषद में भागवत मंच के पास खड़ा कर दर्शन के लिए गए थे। जब 3:00 बजे लौटे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब है। इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की गई थी। इधर पुलिस को सूचना मिली कि रतनपुर में चोरी गई मोटरसाइकिल रायपुर में है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम रावाभाटा खमतराई रायपुर पहुंची जहां सुमित निषाद को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने रतनपुर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के पास से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

Exit mobile version