Site icon Grand Gumber News

महामाया मंदिर में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्ताररतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा, हथियार किया जब्त

शारदीय नवरात्रि सप्तमी के दिन महामाया मंदिर परिसर में ड्यूटी कर रहे कर्मियों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी रितिक उर्फ रितेश सूर्यवंशी निवासी भेड़ीमुड़ा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े जब्त किए हैं। घटना में पहले पीड़ित द्वारा पहचान न करने से आरोपी फरार था। अब उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया है।

Exit mobile version