Site icon Grand Gumber News

महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य पर भी पुलिस की कार्यवाही

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों शेरा मिरी और अभिषेक दिवाकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से दो लोहे के धारदार चाकू जब्त किए हैं।इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में अमन बघेल और मुकेश पुरी गोस्वामी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version