Site icon Grand Gumber News

महाराष्ट्र बॉर्डर से मर्डर केस के आरोपी दबोचे,एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की, पुरस्कार देने की घोषणा

कोटा थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या प्रकरण में भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र बॉर्डर से पकड़ लिया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन पर एएसपी ग्रामीण, एएसपी एसीसीयू, थाना कोटा और एसीसीयू की संयुक्त टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार पीछा करते हुए आरोपियों की लोकेशन महाराष्ट्र सीमा पर ट्रेस की और वहां पहुँचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी ने कहा कि जिस सक्रियता और समर्पण से पहले मामले का खुलासा किया गया था, उसी तत्परता से पुलिस टीम ने फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता में शामिल सभी जवान पुरस्कार के पात्र हैं और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version