Site icon Grand Gumber News

महावीर नगर में दिनदहाड़े झपटमारी कूरियर बॉय बनकर बुजुर्ग महिला की चेन लूटकर स्कूटी से फरार हेलमेट पहनकर पहुंचा लुटेरा, पहले की थी रेकी… पुलिस तलाश में जुटी

महावीर नगर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक कूरियर बॉय बनकर बुजुर्ग महिला के घर पहुंचा और बातों में उलझाकर गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।हेलमेट पहनकर स्कूटी से आया लुटेरा पूरी प्लानिंग के साथ आया था।अब सवाल ये है कि जब शहर की पॉश कॉलोनियों में ही बुजुर्ग महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कितनी महफूज है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महावीर नगर कॉलोनी की है, जहां मंगलवार को एक स्कूटी सवार युवक ने दिनदहाड़े 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति सुधा से सोने की चेन लूट ली। आरोपी खुद को कूरियर बॉय बताकर घर पहुंचा और महिला को झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया।महिला अपने पति के साथ घर पर थीं, तभी हेलमेट पहने युवक ने दरवाजे पर दस्तक दी। खुद को कूरियर वाला बताते हुए उसने कहा कि एक जरूरी पार्सल आया है, जिसे लेने के लिए साइन करना होगा। महिला गेट के पास आई और अंदर से ही बात करने लगी।लुटेरे ने हाथ में एक कागज दिखाया और साइन की बात करते हुए बातचीत में उलझा दिया। जैसे ही महिला गेट के पास आई, युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया।घटना के तुरंत बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर केस दर्ज किया गया। वारदात के बाद पूरे कॉलोनी में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक पिछले तीन चार दिनों से कॉलोनी में मंडरा रहा था। ऐसे में आशंका है कि लुटेरे ने पहले से मकान की रेकी की थी और उसे पता था कि घर में बुजुर्ग दंपती ही रहते हैं। पुलिस अब कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। स्कूटी और हेलमेट की मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।शक जताया जा रहा है कि वारदात में किसी जानकार की मिलीभगत भी हो सकती है।फिलहाल सिविल लाइन पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।वहीं एएसपी और सीएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं।पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version