Site icon Grand Gumber News

महावीर नगर से उसलापुर ओवर ब्रिज तक सड़क का डामरीकरण का कार्य शुरू

आखिरकार लंबे समय बाद महावीर नगर से उसलापुर ओवर ब्रिज तक सड़क का डामरीकरण शुरू हुआ है, नगर निगम कमिश्नर ने इस नई सड़क का डामरीकरण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डामरीकरण का निरीक्षण करने निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और देखा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान दिया जा रहा है कि नहीं, आयुक्त के निर्देश पर पिछले तीन दिनों से डामरीकरण का काम चल रहा है।

गौरतलब है कि मिनोचा कॉलोनी के सामने महावीर नगर चौक से उसलापुर ओवर ब्रिज तक स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 900 मीटर तक नई सड़क बनाई जा रही है। इससे पहले सड़क के किनारे नाली बनाई गई है, उसलापुर मुख्य मार्ग पर नई बन रही सड़क के बीच डिवाइडर भी तैयार किया गया है। जहां लैंडस्कैपिंग कर सुंदरता बढ़ाई जाएगी, इस नई सड़क पर स्ट्रीट पोल लगाई जा चुकी है, अब जल्द ही यहां चमचमाती सड़क दिखाई देगी, इससे सड़क की भी चौड़ाई काफी बड़ी नजर आएगी जिससे आने जाने वालों को आसानी होगी और यह क्षेत्र बेजाकब्जा मुक्त और सुंदर भी दिखई देगा।

Exit mobile version