Site icon Grand Gumber News

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 6 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त चार राज्यों के 13 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बरामद

महासमुंद पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे में जिले के चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 685 किलो से अधिक गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की है। इस दौरान कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के आरोपी शामिल हैं। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत 4.61 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।कार्रवाई के दौरान बसना में पिकअप वाहन से 454 किलो गांजा, कोमाखान में कार और ट्रक से करीब 225 किलो, सिंघोड़ा में बाइक से 6 किलो गांजा और महासमुंद में रेलवे स्टेशन के पास से नशीली टैबलेट बरामद की गई। तस्कर अलग-अलग तरीकों जैसे पैकर्स-मूवर्स, निजी वाहन और ट्रक के जरिए गांजा परिवहन कर रहे थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरे ऑपरेशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्थानीय पुलिस और अन्य जिलों की टीमों का समन्वय रहा, जिससे तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Exit mobile version