Site icon Grand Gumber News

महा अष्टमी को जगह-जगह हुआ कन्या पूजन,कन्याओं का पूजन कर माता का प्रसाद कराया गया ग्रहण

एक ऐसे प्राचीन और आस्था के केंद्र पर, जो 55 सालों से मनोकामनाओं का दीप जला रहा है। यह है शीतला माता मंदिर, जो टाउन हॉल परिसर, नगर निगम परिसर में स्थित है। इस मंदिर का महत्व यहां की निरंतर जलती जोत में है। बीते 55 सालों से, हर चैत्र और शारदीय नवरात्र में यहां आस्था के दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। इन दीपों में भक्तों की मनोकामनाएं समाई होती हैं। मंदिर के मुख्य सेवक श्री रामकुमार कौशिक जी खुद पिछले 30 साल से माता की सेवा में लीन हैं। इसी कड़ी में, शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर, आज मंदिर में एक विशेष कन्या भोज आयोजन किया जा रहा है छोटी-छोटी कन्याओं को श्रद्धा और प्रेम से भोजन कराया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में कई सहयोगी भक्तों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सेवक रामकुमार कौशिक जी ने माता रानी से बस यही प्रार्थना की है कि जन-कल्याण और मंगल की कृपा हमेशा बनी रहे।

Exit mobile version