Site icon Grand Gumber News

महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, कार्यशाला में मिली जानकारी होगी लाभदायक कारोबार को मिलेगा मदद

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एमएसएमई, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, उनके उत्पादों की बाजार पहुँच को राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया। उद्योग विभाग ने रैम्प योजना के अंतर्गत जेम पोर्टल से संबंधित इस कार्यशाला का आयोजन प्रार्थना सभाकक्ष में किया।

इसके अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूह और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल साक्षरता, डिजिटल प्लेट फार्म, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म और बीडीएसपी से जोडऩे की जानकारी दी गई। उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पर जुडऩे की प्रकिया के बारे मे विस्तार से बताया। राजधानी रायपुर से आए प्रशिक्षक ने बड़े से प्रोजेक्टर पर पूरी प्रक्रिया समझाया। जिले के सभी उद्यमियों और लाभार्थियों ने कार्यशाला में भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी पाई।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा यह आयोजन छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत किया गया।

Exit mobile version